Chaitra Navratri 2023: मां आदिशक्ति की उपासना का पावन पर्व यानी चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है, जो कि 30 मार्च तक मनाई जाएगी. हिंदू धर्म में माँ दुर्गा का बहुत ही अत्यधिक महत्व है।
चैत्र नवरात्रि 2023 की प्रमुख तिथियां
प्रथम मां शैलपुत्री पूजा – नवरात्रि दिवस 22 मार्च 2023 दिन बुधवार
द्वितीय मां ब्रह्मचारिणी पूजा – नवरात्रि दिवस 23 मार्च 2023 दिन गुरुवार
तृतीय मां चंद्रघंटा पूजा – नवरात्रि दिवस 24 मार्च 2023 दिन शुक्रवार
चतुर्थ मां कुष्मांडा पूजा – नवरात्रि दिवस 25 मार्च 2023 दिन शनिवार
पंचमं स्कंदमाता पूजा – नवरात्रि दिवस 26 मार्च 2023 दिन रविवार
षष्ठं मां कात्यायनी पूजा – नवरात्रि दिवस 27 मार्च 2023 दिन सोमवार
सप्तम मां कालरात्रि पूजा – नवरात्रि दिवस 28 मार्च 2023 दिन मंगलवार
अष्टम मां महागौरी पूजा – नवरात्रि दिवस 29 मार्च 2023 दिन बुधवार
नवम मां सिद्धिदात्री पूजा – नवरात्रि दिवस 30 मार्च 2023 दिन गुरुवार
चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च यानि बुधवार से हो रही है और पंचक काल भी 19 मार्च दिन रविवार से शुरू हुआ हैं। इस हिसाब से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत पंचक काल में होगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा जब कुंभ या मीन राशि में होते हैं, तब पंचक काल शुरू होता है और इसकी अवधि पांच दिन की होती है। ऐसे में चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा और द्वितीया तिथि पर पंचक का प्रभाव रहेगा।
मां दुर्गा की पूजा दूर करती है सभी अशुभता
मां दुर्गा की पूजा सच्चे हृदय से करने पर नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक फल प्राप्त होता है।