आम के साथ ये 5 चीजें गलती से भी ना खाएं , आपको कर सकती हैं बीमार

गर्मी का मौसम आते ही बाजार में फलों का राजा आना शुरू हो जाता है। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि आम खाने के बाद कुछ चीजों को खाना सेहत के लिए नुकसानदायक है। जानें ये चीजें क्या हैं…
गर्मी का मौसम आते ही बाजार में फलों का राजा आना शुरू हो जाता है। कई लोग आम इतना ज्यादा पसंद होता है कि वो आम को रोटी और पराठों के साथ यहां तक कि चावल के साथ मिलाकर भी खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी किसी भी कॉम्बिनेशन के साथ आम को खाना पसंद करते हैं तो ये खबर आपके लिए पढ़ना बहुत जरूरी है। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि आम खाने के बाद कुछ चीजों को खाना सेहत के लिए नुकसानदायक है।

जानें ये चीजें क्या हैं…
दही ना खाएं

कई लोगों को दही इतना अच्छा लगता है कि वो आम के साथ भी दही को खा लेते हैं। अगर आप भी यही करते हैं तो सावधान हो जाइए। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से शरीर में कार्बन डाई ऑक्साइड ज्यादा बनने लगती है। जिससे कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

ना पिएं कोल्ड ड्रिंक
आम खाने के बाद कोल्ड ड्रिंक भी नहीं पीनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आम में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। इसके साथ ही कोल्ड ड्रिंक में भी चीनी की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में दोनो चीजों का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।

मसाले वाली चीजों से रहें दूर
आम खाने के बाद हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि मसाले वाली चीजें ना खाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों चीजों का कॉम्बिनेशन पेट और स्किन संबंधी बीमारी की वजह बन सकता है।

भूलकर भी ना पिएं पानी
कई लोगों की आदत होती है कि वो फल खाने के बाद पानी पी लेते हैं। अगर आप भी आम खाने के बाद तुरंत पानी पी लेते हैं तो इस आदत को तुरंत छोड़ दें। बार-बार ऐसा करने से आंतों में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आम खाने के कम से कम आधे घंटे बाद ही पानी पिएं।

करेला से भी रहें दूर
अगर आप खाना खा रहे हैं और आपकी प्लेट में करेला और आम दोनों हैं तो जरा रुकिए। ऐसा इसलिए क्योंकि करेला और आम का सेवन एक साथ करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। आम खाने के तुरंत बाद करेला खाने से उल्टी, जी मिचलाना के अलावा सांस लेने में तकलीफ भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *