चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महावीर जयंती मनाई जाती है। इस साल महावीर जयंती 04 अप्रैल को है। जैन धर्म के २४ वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का जन्म बिहार के कुंडाग्राम में हुआ था। भगवान महावीर के बचपन का नाम वर्धमान था। कहा जाता है कि 30 वर्ष की आयु में इन्होंने राज महल के सुख को त्याग कर सत्य की खोज में जंगल की ओर चले गए। घने जंगलों में रहते हुए इन्होंने बारह वर्षों तक कठोर तपस्या की, जिसके बाद ऋजुबालुका नदी के तट पर साल वृक्ष के नीचे उन्हें कैवल्य ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। भगवान महावीर ने समाज के सुधार और लोगों के कल्याण के लिए उपदेश दिए थे।
भगवान का अलग से कोई अस्तित्व नहीं है।
महावीर जयंती की शुभकामनाएं।
हर कोई सही दिशा में सर्वोच्च प्रयास करके देवत्व प्राप्त कर सकता है।
जंग एक भी लड़ा नहीं फिर भी जंग को जीत लिया,
महावीर जयंती की शुभकामनाएं।
अहिंसा अपरिग्रह, अनेकांत का हमको मंत्र दिया।
उस जगत के तारक महावीर को कोटि-कोटि वंदन
उनकी राह पर चल कर आओ हम भी तोड़े भौतिक बंधन।
महावीर स्वामी के विचार
- खुद पर विजय प्राप्त करो। क्योंकि यह एक चीज लाखों शत्रुओं पर विजय पाने से बेहतर है।
- हर आत्मा अपने आप में आनंदमय और सर्वज्ञ है। आनंद हमारे अंदर ही है इसे बाहर ढूंढने की कोशिश न करें।
- हर एक जीवित प्राणी के ऊपर दया करो। घृणा से केवल विनाश होता है।
- सत्य के प्रकाश से प्रबुद्ध हो, बुद्धिमान व्यक्ति मृत्यु से ऊपर उठ जाता है।
- ईश्वर का कोई अलग अस्तित्व नहीं है, बस सही दिशा में अपना पूरा प्रयास करके देवताओं को पा सकते हैं।